चोरी में शामिल फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार. 2हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT, 23 दिसंबर : एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस की टीम ने गढ़ सरनाई गांव में घर से आभूषण व नगदी चोरी मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गढ़सरनाई गांव निवासी कुलविंदर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गांव निवासी अपने साथी आरोपी जगमिंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को करना स्वीकारा।
एंटी एक्सटॉर्शन सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह और पहले गिरफ्तार हो चुका उसका साथी आरोपी जगमिंद्र नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर गांव में एक मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रूपए कैश, सोने के पांच ताबीज, एक मंगलशुत्र व दो अंगूठी चोरी की।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया चोरी की नगदी में से 10 हजार रूपए साथी आरोपी जगमिंद्र को देकर बाकी पैसे व जैवरात उसने अपने पास रख लिए थे। आरोपी कुलविंदर चोरी के जैवरात को बैग में कपड़ो के बीच रखकर ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। नरेला के नजदीक ट्रेन में आरोपी कि दो तीन अज्ञात युवकों के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी में युवकों ने आरोपी का बैग फैक दिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया उसने हिस्से में आई चोरी की 70 हजार की नगदी में से ज्यादातर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर के कब्जे से बचे 2 हजार रूपए बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी जगमिंदर उर्फ छोटू के कब्जे से चोरी की नगदी में से बचे 1 हजार रूपए बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना सेक्टर 13/17 में नीनू नाथ पुत्र काशी नाथ निवासी गढ़सरनाई ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 11 मार्च को रोहतक रिश्तेदारी में गया था। और उसकी पत्नी अपने मायके में गई हुई थी। पीछे से गांव निवासी कविंद्र पुत्र राजपाल व जगमिंद्र उर्फ छोटू पुत्र सुभाष घर का ताला तोड़कर पांच सोने के ताबीज, एक मंगलशुत्र, दो अंगुठी व 80 हजार रूपए कैश चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments