Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


कंपनी से एलईडी लाइट चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2025, सीआईए टू पुलिस टीम ने एचएसआईडीसी में स्थित एनोबिन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एलईडी लाइट चोरी करने के दो आरोपियों को बुधवार शाम को पेप्सी पूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रज्जापुर गांव निवासी प्रभजोत व हरदीप के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए वह दोनों मिलकर करीब एक साल से गांव के पास स्थित कंपनी से एलईडी लाइट चोरी कर अज्ञात ट्रक ड्राइवरों को कम कीमत पर बेच देते थे।

पुलिस ने वीरवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से चोरी की एलईडी लाइट बरामद करने का प्रयास करेगी।

थाना सदर में लतीफ गार्डन निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एचएसआईडीसी में स्थित एनोबिन इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में मेनेजर के पद पर कार्यरत है। कंपनी ने प्लाट नंबर 288 में एलईडी लाइट रखी है। लेबर की कमी के चलते काम बंद है। वह बीच बीच में आकर चेक करता रहता है। 19 जून को वह कंपनी में आया तो एलईडी लाइट के डिब्बे इधर उधर बिखरे पड़े थे। सामान चेक किया तो करीब 700 एलईडी लाइट कम मिली। अज्ञात चोर एलईडी लाइट चोरी कर ले गए। थाना सदर में कंपनी के मैनेजर सचिन की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments