Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहबजादों को दी श्रद्धांजलि

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at December 26, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका में वीर बाल दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सर्वप्रथम बच्चों को दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें देश के माननीय प्रधानमंत्री ने देश को संबोधन किया। वहां प्रधानमंत्री ने सुपोषित ग्राम पंचायत अभियान का आरंभ किया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों को राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। तत्पश्चात विद्यालय के बच्चों ने कविता पाठ, भाषण और गीतों के माध्यम से वीर साहबजादों के बलिदान को याद किया। कक्षा अनुसार पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग, कहानी वाचन, भाषण आदि गतिविधियां भी हुई। हिंदी अध्यापिका सुनीता श्योराण और इश्प्रीत ने बच्चों को वीर बाल दिवस मनाने के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। 

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों को वीरता और साहस से मुश्किलों का सामना करने के लिए प्रेरित किया और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने ने वीर साहबजादों की शहादत को नमन करते हुए बच्चों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। अंत में प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने वीर साहबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि बच्चों को सच्चाई के रास्ते पर चलते हुए अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए और अपने धर्म और देश की रक्षा में अपना योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन सभी अध्यापकगण और विद्यार्थीगण भी उपस्थित रहे।

Comments