Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत युवक को अवैध शराब सहित किया गिरफ्तार. 11 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 31, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 31 दिसंबर: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत ने थाना तहसील कैंप पुलिस ने एक युवक को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है। आरोपी की पहचान हरि सिंह कॉलोनी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम मंगलवार को गश्त के दौरान दिनानाथ कॉलोनी में आश्रम के पास थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की दिनानाथ कॉलोनी में एक युवक खाली प्लाट की दिवार के पास अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध शराब बेच रहे युवक को काबू किया। युवक के पास रखे प्लास्टिक कट्टे को चेक करने पर 11 बोतल शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो युवक कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान रवि कुमार पुत्र जगदीश चंद निवासी हरि सिंह कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस ने बरामद अवैध शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई।

Comments