Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


1 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 अप्रैल : सीआईए थ्री पुलिस ने काकौदा मोड़ पर एक युवक को 1 किलो 400 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के बुसाना गांव निवासी नरेंद्र के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान चमराड़ा गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि सोनीपत के बुसाना गांव निवासी नरेंद्र मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करता है। नरेंद्र मादक पदार्थ लेकर चमराड़ा रोड स्थित काकौदा मोड पर स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान नरेंद्र पुत्र सूरजभान निवासी बुसाना सोनीपत के रूप में बताई।
पुलिस टीम ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो हाथ में पकड़ी प्लास्टिक थेली से गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 1 किलो 400ग्राम पाया गया।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से मौटे पैसे कमाने के लिए 2 दिन पहले दिल्ली में एक युवक 1 किलो 500 ग्राम गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने 100 ग्राम गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने का वालो को बेच दिया। मंगलवार को बचा 1 किलो 400ग्राम गांजा लेकर बेचने के लिए चमराड़ा रोड काकौदा मोड़ पर ग्राहक की फिराक में आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर बुधवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply