Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 1, 2026 Tags: , , , , ,

-लाल बत्ती चौक के पास व समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर जागरूक किया

BOL PANIPAT , 01 जनवरी : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में पानीपत पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में विशेष जागरूकता अभियान चलाए हुए है। इसी कड़ी में जिला पुलिस की नशा मुक्त अभियान की टीम ने वीरवार को पानीपत में लालबत्ती चौक के पास व समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस टीम ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और समाज को भी खोखला कर देता है। युवाओं से विशेष रूप से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें और शिक्षा, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करें। यदि उन्हें कहीं भी नशे की बिक्री या सेवन की सूचना मिलती है, तो वे तत्काल पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

नोडल अधिकारी डीएसपी नरेंद्र सिंह ने कहा कि नशे से शरीर का नुकसान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशे से संबंधित कोई भी सूचना MANAS टोल फ्री नंबर 1933 पर या नजदीकी पुलिस थाना में दे, ताकी नशा तस्करों को काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जा सके और नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सके।
उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।

Comments