एक्टिवा सवार युवक से नगदी छीनने का आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 01 जनवरी : सीआईए वन पुलिस टीम ने सेंट मैरी स्कूल के पास एक्टिवा सवार युवक से 15 हजार रूपए छीनने के आरोपी को सफीदों से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जीन्द के कारखाना गांव निवासी सौरभ के रूप में हुई है । आरोपी ने पूछताछ में अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर नगदी छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि हाली कॉलोनी निवासी शाहबाज पुत्र अब्दुल गफ्फार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 27 अगस्त 2025 को देर शाम अपनी रोशन फार्मा की क्लेक्शन के 15 हजार रूपए लेकर एक्टिवा से आ रहा था। सेंट मैरी स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से एक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर आए तीन लड़कों उसकी एक्टिवा के आगे बाइक अड़ा दी और उससे पैसे छीनकर सौंधापुर गांव की तरफ फरार हो गए। थाना पुराना औद्योगिक में शाहबाज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने वारदात का पर्दाफ़ाश कर बुधवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर दंबिश देकर आरोपी सौरभ पुत्र जसमत को सफीदों से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी सौरभ ने अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर नगदी छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ 27 अगस्त को वारदात को अंजाम देने से पहले उन्होंने सौंधापुर गांव में पार्क के बाहर खड़ी एक प्लेटिना बाइक चोरी की। इसके बाद उक्त बाइक पर सवार होकर नगदी छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया और बाद में बाइक को वही खड़ा कर दिया था।
आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और वारदात में शामिल फरार उसके दोनों साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उन तीनों ने मिलकर नगदी छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी सौरभ ने पूछताछ में बताया छीनी गई नगदी में से उसने अपने हिस्से में आए 5 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी सौरभ को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments