CBSE पंचकूला द्वारा Environment Studies विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में CBSE पंचकूला द्वारा Environment Studies पर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें Resource Person (Headmistress) Karuna Solanki, Sofia Convent School, Sonipat और Harsha Sharma (Co-ordinator) Hardayal Public School, Bahadurgarh से रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा , कार्यक्रम स्थल निर्देशक(Venue Director ) गोबिंद कालड़ा ने आए हुए Resource Person को पौधा तथा शाल देकर उनको सम्मानित किया तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
शिक्षा विभाग द्वारा पर्यावरण अध्ययन (EVS) विषय पर शिक्षकों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को पर्यावरण शिक्षा के नवीनतम तरीकों, गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धतियों तथा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उपायों से परिचित कराना है।
Resource Persons ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, जलवायु परिवर्तन, अपशिष्ट प्रबंधन तथा विद्यालय स्तर पर पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को प्रायोगिक गतिविधियाँ, समूह चर्चा और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण की तकनीकें भी सिखाई गईं।
Resource Persons ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से शिक्षकों की दक्षता बढ़ेगी और विद्यार्थी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनेंगे।
CBP प्रोग्राम में आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल के अध्यापक, अध्यापिकाओं के अतिरिक्त दूसरे स्कूलों से आए हुए अध्यापक, अध्यापिकाओं ने भी भाग लिया।
कार्यवाहक प्रधानाचार्या मीना तनेजा ने आए हुए Resource Persons का धन्यवाद किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आने वाले समय में अध्यापक, अध्यापिकाओं के लिए नई योग्यताएं हासिल करने, मौजूदा कौशल में सुधार करने, ऐसी मानसिकता विकसित करने में सहायक है जो निरंतर सीखने और सुधार को अपनाती है।
मंच का संचालन अध्यापिका महक ने किया।

Comments