Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में घुसकर मारपीट व नगदी चोरी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 जनवरी : थाना इसराना पुलिस ने गांव इसराना में 9 दिसंबर की रात किराना दुकान में घुसकर मारपीट व गल्ले से नगदी चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान इसराना निवासी अनिल उर्फ प्राण के रूप में हुई है।

थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि आरोपी अनिल को पकड़ने के लिए थाना इसराना पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस पकड़ से बचने के लिए आरोपी अनिल ठीकाने बदल बदल कर छुपकर रह रहा था। शुक्रवार को आरोपी ने माननीय न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय से दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। आरोपी ने पूछताछ में मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके इसराना निवासी ओमबीर व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी ओमबीर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे की पाइप (दड़ी) बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी ओमबीर ने पूछताछ में पुलिस को बताया था मामले में नामजद फरार उसके साथी आरोपी अमित कि इसराना में फास्ट फूड की दूकान है। पड़ोस में किराना की दुकान है। किराना दुकान संचालक की कुछ दिन पहले अमित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कहासुनी की रंजिश रखते हुए उसने अमित, अनिल व एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर 9 दिसंबर की रात उक्त वारदात को अंजाम दिया।

यह है मामला

थाना इसराना में इसराना गांव निवासी गीता पत्नी धर्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी घर में आगे की तरफ परचून की दूकान है। 9 दिसंबर की रात वह और परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। रात करीब 2रू30 बजे बाहर से आवाज सुनाई दी कुछ व्यक्ति दूकान के शटर को जोर जोर से पीट रहे थे, और कह रहे थे कि बाहर कोई आदमी मरा हुआ है। बेटे साहिल ने जैसे ही शटर उपर किया तभी अमित पुत्र प्रेम अपने साथ चार-पांच व्यक्तियों को लेकर अंदर आया और सभी ने मिलकर साहिल पर डंडे व नुकीले हथियार से हमला कर दिया। पति धर्मपाल ने छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड मारी। इसके बाद बेटे संदीप को भी डंडों व रॉड से चोट मारी और गल्ले में रखी करीब 2 लाख रूपए चोरी कर लिए। सभी आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर बोलेरो केंपर गाड़ी में सवार हो फरार हो गए। आरोपियों ने उनके उपर गाड़ी चढाने का भी प्रयास किया। थाना इसराना में गीता की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments