Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


न्यायमूर्ति विनोद एस. भारद्वाज ने शनिवार को जिला न्यायालय पानीपत का आधिकारिक दौरा किया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ आधिकारिक प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति विनोद एस. भारद्वाज ने शनिवार को जिला न्यायालय, पानीपत का आधिकारिक दौरा किया। दौरे के दौरान माननीय न्यायाधीश ने जिला न्यायालय, पानीपत में नव-निर्मित ज्यूडिशियल वाहन पार्किंग, नव-स्थापित कैंटीन तथा न्यायालय परिसर में स्थित डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों तथा न्यायालय स्टाफ की सुविधा और कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

माननीय न्यायाधीश का स्वागत सुदेश कुमार शर्मा, माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पानीपत द्वारा जिला न्यायालय, पानीपत तथा उप-मंडल समालखा के सभी माननीय न्यायिक अधिकारियों के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय, पानीपत के प्रवेश द्वार पर सुंदर रंगोली भी बनाई गई, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।
इसके पश्चात माननीय प्रशासनिक न्यायाधीश ने जिला न्यायालय, पानीपत के कार्यों का निरीक्षण किया तथा न्यायिक अधिकारियों से संवाद किया। उन्होंने न्यायिक प्रशासन की कुशलता तथा आम जनता के लिए सुविधाजनक न्यायालय व्यवस्था के महत्व पर बल दिया। माननीय न्यायाधीश का यह दौरा जिला पानीपत के समस्त न्यायिक परिवार के लिए प्रेरणा और उत्साह का स्रोत रहा।

Comments