Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेत से ट्यूबवेल की तार व अन्य उपकरण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार. 7 हजार रूपए बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 जनवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने गांव सनौली खुर्द में खेत से ट्यूबवेल की तार व अन्य उपकरण चोरी करने के आरोपी को बुधवार शाम को सेक्टर 25 दशहरा ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान धनसौली गांव निवासी सनवीर के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक सेक्टर 25 में दशहरा ग्राउंड के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सनवीर पुत्र हंशु निवासी धनसौली के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने 7 जनवरी की रात सनौली खुर्द गांव के खेत में एक ट्यूबवेल से बैटरी चार्जर, झटका मशीन, प्लास व तार चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में राजेश पुत्र मांगेराम निवासी सनौली खुर्द की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने खेत में चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने खेत में ट्यूबवेल से चोरी की बैटरी चार्जर, झटका मशीन, प्लास व तार अज्ञात राह चलते एक कबाड़ी को 10 हजार रूपए में बेचकर 3 हजार रूपए खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी सनवीर के कब्जे से बचे 7 हजार रूपए बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments