Saturday, May 30, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस शिविर के तृतीय दिवस पर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 22, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित एनएसएस शिविर के तृतीय दिवस पर यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया। इस अवसर पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एएसआई करमबीर जी उपस्थित रहे।

एएसआई करमबीर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों के पालन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों, ट्रैफिक सिग्नलों के महत्व, हेलमेट व सीट बेल्ट पहनने की अनिवार्यता तथा ओवरस्पीडिंग एवं लापरवाही से वाहन चलाने से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी।

सत्र अत्यंत रोचक एवं संवादात्मक रहा, जिससे विद्यार्थियों को यह समझने में सहायता मिली कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इस जागरूकता सत्र ने एनएसएस स्वयंसेवकों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुमिता अरोड़ा ने सभी विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने एवं उनके प्रति सभी को जागरूक करने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

Comments