Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


इग्नू में नया दाखिला और री-रेजिस्ट्रेशन की आज अंतिम तिथि: डॉ धर्मपाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at January 30, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 30 जनवरी। इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. धर्मपाल ने बताया की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू ) ने जनवरी 2026 सत्र में दाखिले चल रहे है। इच्छुक छात्र-छात्राएं आज 31 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि तक विद्यार्थी सभी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग मोड और ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई फॉर ओडीएल प्रोग्राम के लिंक एचटीटीपीएस://इग्नूएडमिशनडॉटस्मर्थडॉटऐजुडॉटइन/ पर क्लिक करें। नामांकन से पहले किसी भी ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) या ऑनलाइन (ओएल) कोर्स में प्रवेश के लिए छात्र को अपनी अपनी एबीसी-आईडी के माध्यम से एक डीईबी-आईडी बनाना जरूरी है। नए खुले पेज पर क्लिक हेयर फॉर न्यू रजिस्टे्रशन पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें और क्षेत्रीय केंद्र करनाल का कोड-10 डालें। पंजीकरण के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें। निर्धारित फीस का ऑनलाइन भुगतान करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें। इसके साथ ही री-रजिस्ट्रेशन की तिथि भी 31 जनवरी है। री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ऑनलाईनआरआरडॉटइग्नूडॉटएसीडॉटइन पर जाएं और कोर्स चुनते हुए फीस का भुगतान करें।

उन्होंने बताया कि इग्नू लगभग 350 से अधिक कोर्सों के लिए नामांकन कर रहा है, जिसमें अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम के अलावा पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और अवेयरनेस या एप्रिसिएशन कोर्स भी शामिल हैं। बीए, बीकॉम, बीबीए, एमएससी इन होम साइंस, लाइब्रेरी साइंस, कम्युनिटी डेवलपमेंट, एनालिटिकल केमिस्ट्री, बायोकेमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, एमए इन एंथ्रोपोलॉजी, और जनसंचार जैसे कई विषयों में एक वर्षीय डिप्लोमा भी उपलब्ध है। इग्नू वर्ष में दो बार नामांकन प्रक्रिया संचालित करता है। जनवरी और जुलाई सत्र में। जनवरी सत्र में जो भी इच्छुक विद्यार्थी  दाखिला लेना चाहते है वो अब आज शनिवार 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते है।

Comments