ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT , 31 जनवरी : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर से ई रिक्शा चोरी करने वाले तीन आरोपियों को शुक्रवार शाम को जीटी रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे बीबीएमबी कट से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान रोहतक के पहाड मोहल्ला हाल पारा मौहल्ला कॉलोनी निवासी प्रिंस उर्फ चीचू, रामलीला पडाव कॉलोनी निवासी नितिन व झज्जर के भंभेवा गांव निवासी सन्नी के रूप में हुई है।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि जीटी रोड फ्लाई ओवर पूल के नीचे बीबीएमबी कट पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान प्रिंस उर्फ चीचू पुत्र सतबीर निवासी पहाड मोहल्ला हाल पारा मोहल्ला कॉलोनी रोहतक, नितिन पुत्र अंकुश निवासी रामलीला पडाव कॉलोनी रोहतक व सन्नी पुत्र सतीश निवासी भंभेवा झज्जर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने 26 दिसंबर की रात वधावाराम कॉलोनी में घर के बाहर गली में खड़ी एक ई रिक्शा चोरी करना स्वीकारा। ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में वधावाराम कॉलोनी निवासी नीलम पत्नी सुशील की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने मिलकर शार्टकट तरिके से पैसे कमाने व लग्जरी लाइफ जीने के लिए ई रिक्शा चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शनिवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की ई रिक्शा बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments