Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


यातायात पुलिस ने ट्रक युनियन में चालको को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 1, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 01 फरवरी पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में यातायात पुलिस ने रविवार को ट्रक युनियन में विशेष जागरूक्ता कार्यक्रम आयोजित कर चालकों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना रहा।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने टीम के साथ इस दौरान चालकों को सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क संकेतों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया। इसके साथ ही यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाली गंभीर सड़क दुर्घटनाओं, उनके कारणों और उनके दुष्परिणामों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक नियमों का पालन करे तो सड़क दुर्घटनाओं में बड़ी कमी लाई जा सकती है। इस अवसर पर वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं सुरक्षित रहने के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रहने में सहयोग करें

उन्होंने बताया कि पानीपत यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

Comments