Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा बनी कुरुक्षेत्र विश्विधालय खेल परिषद् की उप-प्रधान

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 2, 2026 Tags: , , , ,

एक तरफ़ा चुनाव में पायी 51-18 वोटों से शानदार जीत

छात्राओं को विशेष तौर पर खेलकूद के प्रति जागरूक करना और खेलों में उनके योगदान को बढाना मेरा लक्ष्य: डॉ सुशीला बेनीवाल

BOL PANIPAT : 02 फरवरी, एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्षा ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय में हुए कुरुक्षेत्र विश्विधालय खेल परिषद् (वर्ष 2026-27) के लिए हुए चुनाव में एक तरफा जीत हासिल कर उप-प्रधान के पद को हासिल कर कॉलेज को गौरव का अवसर प्रदान किया । डॉ सुशीला बेनीवाल ने उप-प्रधान पद के चुनाव में आर्य कॉलेज पानीपत के उम्मीदवार को एक-तरफ़ा तरीके से 51-18 मतों से पराजित किया । डॉ सुशीला बेनीवाल की जीत पर कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, उप-प्रधान राजीव गर्ग, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और समस्त स्टाफ सदस्यों ने बधाई दी । इसके साथ वे कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के स्पोर्ट्स बोर्ड की सदस्या भी बन गयी है । विदित रहे कि एसडी पीजी कॉलेज वैसे भी कुरुक्षेत्र विश्वविधालय के खेल मानचित्र पर अपनी अमिट छाप छोड़ता आ रहा है । विदित रहे कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिषद (स्पोर्ट्स काउंसिल) का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक प्रक्रिया के अभिन्न अंग के रूप में विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में खेलकूद, शारीरिक फिटनेस और खेल भावना को बढ़ावा देना है । यह परिषद खेल प्रतिभाओं की पहचान करने, बेहतर कोचिंग, बुनियादी ढांचा प्रदान करने और राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए काम करती है । 

डॉ सुशीला बेनीवाल ने कहा कि वे विशेष तौर छात्राओं को खेलकूद के प्रति जागरूक करेंगी और उनके योगदान को सुनिश्चित करेंगी । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय स्पोर्ट्स काउंसिल का प्रमुख उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है । छात्रों में खेलकूद के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना और इंटर-कॉलेज एवं यूनिवर्सिटी स्तर पर खेलों का आयोजन करना भी इसका ही दायित्व है । खेल प्रतिभाओं की शीघ्र पहचान करना और उन्हें निखारकर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का प्रयास करना काउंसिल का उद्देश्य है । वे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वाह करेगी ।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि खेल मैदानों, सुविधाओं और जिमनेजियम के रख-रखाव के साथ-साथ बेहतर कोचिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना खेल परिषद् का जिम्मा होता है । यह छात्रों में टीम भावना, अनुशासन, दृढ़ता और नेतृत्व जैसे गुणों का विकास भी करती है । काउंसिल मान्यता प्राप्त खेल संघों एवं कॉलेजों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है । यह परिषद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रारम्भ से ही खेल गतिविधियों के सर्वोच्च निकाय के रूप में कार्यरत है जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के गौरव को बनाए रखना है । डॉ सुशीला बेनीवाल ने कॉलेज के खेलों को भी नए आयामों तक पहुंचाया है और उन्हें आशा है कि वे इस नए दायित्व को भी मजबूती के साथ निभाएंगी ।

Comments