Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के प्राध्यापकों ने हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर दिया अपनी मांगों को लेकर धरना

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 7, 2022 Tags: , , , ,

-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर शिक्षा हरियाणा सरकार को सौंपा उपायुक्त पानीपत के माध्यम से मांगों का ज्ञापन

एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के प्राध्यापकों की एचसीटीए कॉलेज यूनिट ने हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी मांगों को लेकर कॉलेज प्रांगण में दोपहर 12 से 2 बजे तक धरना दिया ताकि सरकार उनकी लंबित मांगों को बिना किसी ओर विलम्ब के पूर्ण करे. धरने के पश्चात कॉलेज यूनिट के सदस्य प्राध्यापकों ने माननीय राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार आनंद मोहन शरण को अपनी मांगों का ज्ञापन उपायुक्त पानीपत के माध्यम से सौंपा. एचसीटीए की एसडी पीजी पानीपत की कॉलेज यूनिट के जनरल
सेक्रेटरी प्रो मुकेश गुप्ता की अगुआई में कॉलेज यूनिट के सदस्यों जिनमे डॉ एसके वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, प्रो अन्नू आहूजा, एचसीटीए करनाल जोन की एग्जीक्यूटिव की सदस्य डॉ संतोष कुमारी, प्रो संजय चोपड़ा, डॉ बलजिंदर सिंह, प्रो प्रियंका चांदना, प्रो प्रवीन कुमारी, प्रो गीता प्रुथी, डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ इंदु गर्ग, प्रो सविता सिम्हर, डॉ भारती गुप्ता, प्रो सुषमा दहिया, डॉ पवन कुमार, डॉ राकेश गर्ग, डॉ रेखा कुमारी, प्रो
नरेंद्र कौशिक आदि ने उपायुक्त पानीपत को अपना ज्ञापन दिया. विदित रहे की पूरे प्रदेश में जारी धरने का उद्देश्य हरियाणा के गैर सरकारी सहायता प्राप्त कालेजों में कार्यरत प्राध्यापकों की काफी समय से लंबित मांगों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित कर उन्हें लागू करवाना है.

एक जनवरी 2006 के बाद सेवा में आये प्राध्यापकों को सेवानिवृति पर मिलने वाले लाभ, ग्रेचुटी, मृत्यु होने की दशा में मिलने वाली ग्रेचुटी को लागू करना. एनपीएस के तहत कर्मचारियों के हिस्से के मासिक योगदान को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करना, सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह किराये भत्ते को राजकीय
महाविधालयों के अनुरूप प्रदान करना, स्टाफ को विस्तृत मेडिकल स्कीम का लाभ देना, तनख्वाह, पेंशन, ग्रेचुटी, लीव एनकैशमेंट और बिलों का ऑनलाइन और त्वरित निपटान ऐसी मांगे है जो काफी समय से लंबित है.

Comments