Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 फरवरी: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। अभियान के तहत वीरवार को थाना शहर पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान आर्दश नगर निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर राजेंद्र को दिसंबर 2024 में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। आरोपी राजेंद्र पुलिस पकड़ से बचने के लिए छुपकर रह रहा था। थाना शहर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी की जमानत हो गई।

Comments