Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 फरवरी, खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी ने मंगलवार को माननीय न्यायालय में सरेंडर किया। थाना बापौली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपी की पहचान खोजकीपुर कला गांव निवासी तुलसीदास के रूप में हुई है। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना बापौली पुलिस की द्वारा आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपी खोजकीपुर कला निवासी अजीत, रणवीर व बलजीत के साथ मिलकर 4 दिसंबर की रात रायमाल रमाल के खेतों से 12 ट्यूबवेल की केबल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ के बाद बुधवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना बापौली में रायमाल गांव निवासी सरिता पत्नी पिंकूराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपियों के कब्जे से 30 किलो तांबा व 53 किलो केबल बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों से शहरमालपुर, मतरौली व बिहौली गांव के खेतों से ट्यूबवेल की केबल व स्टार्टर चोरी की 4 अन्य वारदातों का खुलासा हुआ था।

Comments