Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जनता समाधान शिविर: प्रशासन की जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई को सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम मनदीप कुमार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 23, 2026 Tags: , , , , ,

-प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी: डीएसपी सतीश वत्स

-अधिकारी तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें: डीडीपीओ राजेश शर्मा

-जनता ने कहा समाधान शिविर से मिल रहा खूब लाभ

BOL PANIPAT , 23 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित जनता समाधान शिविरों में आमजन की समस्याओं पर सीधी सुनवाई से जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। ये शिविर न केवल नागरिकों की समस्याओं को सुनने का अवसर प्रदान करते हैं, बल्कि मौके पर समाधान भी सुनिश्चित करते हैं। सोमवार को उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के दिशा-निर्देश पर जिला सचिवालय सभागार में शिविर आयोजित किया गया। इसका संचालन एसडीएम ने किया। विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में 21 शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

शिविर में फैमिली आईडी में आय संशोधन, पेंशन, कब्जे ,नगर निगम और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में हल करने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा, जनता समाधान शिविर केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं हैं। यह प्रशासन की जवाबदेही और परिणाम आधारित कार्रवाई सुनिश्चित करने का बेहतरीन मंच हैं। हर शिकायत पर संवेदनशील, पारदर्शी और त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पुलिस उप अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा, पुलिस विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत पर त्वरित, निष्पक्ष और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ताओं को न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीडीपीओ राजेश शर्मा ने बताया, शिविर में प्राप्त हर शिकायत की मॉनिटरिंग की जा रही है। संबंधित विभागों को निर्देश हैं कि तय समय सीमा के भीतर पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

  शिविर में कॉलेज विद्यार्थी शिवानी, पायल पूजा, कोमल, कल्पना व सिमरन ने प्राइवेट बसों में वैध पास नहीं स्वीकार करने पर संबंधित विभाग को कार्रवाई करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी सामाजिक कार्यकर्ता कुमारी रंजीता कौशिक ने चमराड़ा व समालखा के उन पात्र लोगों की तकलीफ़ प्रशासन के समक्ष रखी जिनको किसान सम्मान निधि का पात्र होने की स्थिति में लाभ नहीं मिल पा रहा। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए।

  प्रार्थी जितेंद्र वासी चंदौली ने नाजायज कब्जे हटवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी यशपाल ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने और फर्जी दस्तावेज बनाने वालो पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। प्रार्थी वासुदेव वासी नूर वाला ने दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी किशन लाल वासी डिडवाड़ी ने ब्लीच हाउस बंद करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया।

Comments