खेत में काम कर रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला कर चोट मारने के एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 01 मार्च : थाना बापौली पुलिस ने गांव गोयला खेड़ा खेत में काम कर रहे युवक पर लाठी डंडों से हमला कर चोट मारने के मामले में शनिवार को एक नाबालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गोयला खेड़ा निवासी तरसपाल, सोनू व तीसरे आरोपी की नाबालिग के रूप में हुई है।
थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना बापौली में गोयला खेड़ा गांव निवासी ईश्म सिंह पुत्र जनार्धन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 8 दिसंबर को वह बेटे रजनीश के साथ अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी दे रहा था। तभी गांव निवासी तरसपाल उर्फ नीटू, प्रिंस, सोनू, रोहित, दिनेश व विराट खेत में आए और लाठी, डंडो व रॉड से रजनीश पर जानलेवा हमला कर दिया। रजनीश को काफी चोटें आई। थाना बापौली में ईश्म सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190,191(3),115(2),351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि गिरफ्तार नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने पूछताछ में लाठी डंडों से चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने नाबालिग सहित तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments