Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित युवक गिरफ्तार. 44 पव्वे अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 मार्च : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में पानीपत पुलिस द्वारा नशे सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियाया चलाया हुआ है। अभियान के तहत रविवार को थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम ने वधावाराम कॉलोनी में एक युवक को अवैध शराब के साथ काबू किया। आरोपी के पास से 44 पव्वे अवैध शराब बरामद हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की एक टीम रविवार को शाम को गश्त के दौरान वधावाराम कॉलोनी में थी। इसी दौरान टीम को होली चौक के सामने एक युवक हाथ में प्लास्टिक थेला लिए खड़ा दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दीपक पुत्र रमेश निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई।
प्लास्टिक थेला की तलाशी लेने पर 44 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद हुई। बरामद शराब का लाईसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।

प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना तहसील कैंप में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments