Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


होली की रात युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 8 मार्च () सीआईए टू पुलिस टीम ने होली की रात कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर में कॉलोनी निवासी ललित (22) की लाठी डंडों से पीट कर हत्या करने के तीन आरोपियों को शनिवार शाम को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर निवासी अजय उर्फ घोड़ा, कर्ण व सूरज के रूप में हुई है। 

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में तीनों आरोपियों ने फरार अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी अजय ने पुलिस को बताया फरवरी 2025 में उसने कॉलोनी निवासी रवि की लड़ाई झगड़े में टांग तोड़ दी थी। आरोपी को अब संदेह था कि रवि बदला लेना चाहता है और कॉलोनी निवासी ललित से उसकी मुखबरी करवा रहा है। इसी के चलते वह ललित को सबक सिखाने के लिए कई दिन से मौके की फिराक में था। 4 मार्च होली के दिन वह घर पर कॉलोनी निवासी साथी आरोपी कर्ण, सूरज, रमन, दानिश व अंजू के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था। तभी उसे पता चला ललित कॉलोनी में आटा मील के पीछे खाली प्लाट में अपने दोस्तों के साथ खड़ा है। तभी आरोपी उक्त साथी आरोपयों के साथ अन्य कई साथियों को साथ लेकर बाइकों से प्लाट में पहुंचे। उन्हें आते देखकर ललित व उसके साथी भाग लिए। उन्होने पीछा कर ललित को पकड़ा और लाठी डंडों से बेहोश होने तक उसकी पिटाई की। ललित के बेहोश होने पर वे सभी मौके से बाइकों सहित फरार हो गए थे। बाद में ललित की मौत हो गई थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त डंडे, बाइक बरामद करने और वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेगी।

थाना किला में कुटानी रोड न्यू दलबीर नगर निवासी पवन पुत्र गौरी शंकर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके भाई ललित (22) को 4 मार्च होली की रात करीब 8:30 बजे कॉलोनी निवासी कर्ण पुत्र मुकेश अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। कुछ बाद उन्हे पता चला की ललित को अजय, सागर, फरमान, डीसी, दानिश, सूरज ने चोटे मारी है। ललित खाली प्लाटों में पड़ा है। वे ललित को वहा से उठाकर ईलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में ईलाज के दौरान ललित की मौत हो गई। थाना किला में पवन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 190,191(3), 103(1) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments