फूलों की खुशबू और प्रतिभा का संगम: आर्य कॉलेज के पुष्पोत्सव 2026 में विजेताओं को मिला सम्मान
BOL PANIPAT – बुधवार 11 मार्च 2026, आर्य कॉलेज में आयोजित पुष्पोत्सव–2026 के दूसरे दिन उत्साह और रंगारंग गतिविधियों का विशेष माहौल देखने को मिला। कॉलेज परिसर में सजे विभिन्न प्रकार के आकर्षक पुष्पों और पौधों की प्रदर्शनी को देखने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा आम नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे दिन प्रदर्शनी स्थल पर दर्शकों का तांता लगा रहा और सभी ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और मेहनत की सराहना की।
कॉलेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शिंगला ने अपने संदेश में कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उनमें प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि पुष्पोत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, सौंदर्यबोध और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपने कौशल और मेहनत से इस आयोजन को सफल बनाया है।
वहीं बॉटनी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बलकार सिंह ने बताया कि इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को वनस्पति विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना तथा पौधों और फूलों की विविधता से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और वे प्रकृति के संरक्षण के महत्व को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं।
पुष्पोत्सव-2026” में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. नरेंद्र सिंह, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, प्रो. रणजीत सिंह (गवर्नमेंट कॉलेज, करनाल) तथा डॉ. योगेश कुमार (चेयरमैन, बॉटनी विभाग, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र) शामिल रहे। इन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, रचनात्मकता और पौधों की गुणवत्ता के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता का भी संदेश दिया।
घोषित विजेताओं में बुके प्रतियोगिता में मांसी और आशू, कट फ्लावर में खुशी, रंगोली प्रतियोगिता में राधिका, आशिका, चाहत और आंचल, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन में तान्या, किटू शर्मा और खुशी तथा डेकोरेशन में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं पॉटेड प्लांट श्रेणी में दीपक नर्सरी, नैंसी, स्नेहा, नेहारिका, नीतेश, खुशी, तनीषा, निधि, तमन्ना, ज्योति, आशिका और वरुण प्रथम स्थान पर रहे।
अन्य पुरस्कार प्राप्त करने वालों में बुके प्रतियोगिता में इशिता और प्रगति, कट फ्लावर में आरती, रंगोली में खुशी, रीतू, किटू और अमृता, पावर पॉइंट में खुशी, दीपक और भव्या, डेकोरेशन में सोनम तथा पॉटेड प्लांट श्रेणी में कुनाल, वंदना, वंशिका, रौनक, मानसी, आकांक्षा, अजीव, मुस्कान, परिया, आस्था, रूहानी, अनु, आशीष, अंजली, राजवाला और मानसी शामिल रहे।कार्यक्रम में “किंग ऑफ द शो” का खिताब दीपक नर्सरी को, “प्रिंस ऑफ द शो” अजमेर सिंह को तथा “स्टार ऑफ द शो” वर्ष लाइफ साइंस के छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया। वहीं “रनर-अप ऑफ द शो” का सम्मान प्रोफेसर ललिता और डॉ. पूजा जैन को मिला।कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों और सभी सहयोगियों को बधाई देते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर बॉटनी विभाग की प्राध्यापिका प्रो. ललिता, डॉ. पूजा तथा शोध छात्रा निष्ठा, कविता, अंजली, ज्योति, सारिका, राधिका आदि उपस्थित रहे।
पुष्पोत्सव के दूसरे दिन शहर के गणमान्य नागरिकों ने भी कॉलेज का दौरा किया। ग्रीन मिशन पानीपत के संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल, सदस्य जगदीश धमीजा, अमित गुप्ता और निरंजन सिंगला सहित अन्य सदस्यों ने फ्लावर शो का अवलोकन किया। इसके अलावा फ्लाइंग क्लब के संस्थापक नितिन अरोड़ा भी अपने परिवार सहित फ्लावर शो में पहुंचे। शहर की विभिन्न कॉलोनियों से 500 से अधिक नागरिकों ने फ्लावर शो का आनंद लिया।

Comments