आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करियर चौपाल का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्लेसमेंट एंड करियर गाइडेंस सेल एवं मेधा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में करियर चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 300 विद्यार्थी लाभान्वित हुए ।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर एवं करियर के विकल्पों के बारे में जानकारी देना था। कॉलेज प्रबंधन समिति के उपप्रधान बलराम नंदवानी , महासचिव एल. एन. मिगलानी, कोषाध्यक्ष रवि गोसाईं , सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी, रमेश नागपाल और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों का तुलसी का पौधा और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया । उपप्रधान बलराम नंदवानी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि हर स्थिति में सकारात्मक दृष्टिकोण रखना बेहद जरूरी है । परिस्थितियां कैसी भी हो परिश्रम में सक्रियता अनिवार्य है। महासचिव एल.एन. मिगलानी और कोषाध्यक्ष रवि गोसाई ने भी विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि उन्हें जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए जो कि उन्हें सही दिशा की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । प्रबंधन समिति के सदस्य युधिष्ठिर मिगलानी ने भी अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों के जीवन में सही मार्गदर्शन के महत्त्व पर प्रकाश डाला | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देना नहीं है बल्कि सर्वांगीण विकास करना है जिससे कि वे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना कर सके। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी इन सफल व्यक्तियों के अनुभवों से कुछ सीखे और सफलता की ओर अग्रसर हो | चौपाल में अलग-अलग कंपनिया जैसे ग्लोबेक्सा इमीग्रेशन, पानीपत से वंशिका (मैनेजर एचआर), आर के सॉफ्ट सॉल्यूशन, पानीपत से रविंद्र कुमार (सीईओ), आर सैनी, पानीपत से रेनू सैनी (सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर), प्रिमिया बिज़, पानीपत से समर्थ (डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर), मितेश मल्होत्रा(सी.ए.), कर्टिना टेक्नोलॉजी एंड स्टडीज एब्रॉड, पानीपत से साक्षी गुप्ता और संगीता बत्रा (कोफाउंडर्स), ई-कॉमर्स स्टार्टज़, पानीपत से शिवानी धीमान और अंजली परिहार(ई-कॉमर्स विशेषज्ञ), फ़्लोरा इंटरनेशनल, पानीपत से बलविंदर कौर (मर्चेंडाइजिंग मैनेजर), फेडरल बैंक, पानीपत से शरद गोयल (मैनेजर), सोशल सेक्टर से सौरभ (डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ) ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी में हर कदम पर चुनौतियों का सामना करते हुए लगन और मेहनत से मंजिल को पाया जा सकता है । सकारात्मक सोच और समर्पण ही सफलता की कुंजी है । इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किरण मदान व डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि जो विकसित भारत का सपना मोदी ने देखा है उसे साकार करने के लिए आवश्यक है कि युवा अपने कौशल का विकास करके उद्यमिता को बढ़ाएं और रोजगार के अवसर पैदा करके देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दे। युवाओं की मेहनत से ही देश का भविष्य उज्जवल होगा ।प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आज के कार्यक्रम का उद्देश्य भी यही है कि इन सफल व्यक्तियों से मार्गदर्शन लेकर वह आगे बढ़े। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहायक प्रो. पवन कुमार , माधवी, खुशबू ,डॉ. पूनम गुप्ता, निशा, रुचिका बत्रा, कीर्ति असीजा, टिंकू एवं मेधा फाउंडेशन से नेहा यादव, शाहिद , पीयूष गुप्ता, छवि यादव, अब्दुल हसीब, प्रिंस, अमन और निधि का सराहनीय योगदान रहा ।अंत में डॉ. अर्पणा गर्ग ने सभी का धन्यवाद दिया और विद्यार्थियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम में डॉ. विक्रम कुमार, सहायक प्रो. अजयपाल सिंह, डॉ. शर्मिला यादव, कनक शर्मा, अश्वनी गुप्ता, डॉ. नीतू मनोचा, प्रीति मलिक, मनीत कौर उपस्थित रहे |

Comments