रास्ता रोककर युवक पर लाठी, डंडो से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 12 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने कारकौली गांव में अड्डे पर कार सवार युवक का रास्ता रोककर लाठी, डंडे से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कारकौली गांव निवासी अमन, निखिल व प्रिंस के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि हथवाला चौकी में गांव कारकौली निवासी सुनील पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 22 फरवरी की रात वह और उसका चचेरे भाई रामपाल कार में खेत से घर लौट रहे थे। गांव के अड्डे पर पहुंचे तो कार सवार गांव निवासी अमन, निखिल व प्रिंस ने उनका रास्ता रोक लिया और रामपाल के साथ मारपीट की। आरोपियों ने रामपाल के सिर, पैर व छाती पर डंडे से वार किए। चोट मारकर तीनों आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी धमकी देते हुए बोलकर गए आज तो छोड़ दिया दोबारा मिले तो जान से मार देगे। ढूढते हुए रामपाल का भाई गौरव भी वहा पहुंच गया। वे दोनों रामपाल को इलाज के लिए समालखा सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने रामपाल की हालत देखकर खानपुर पीजीआई रैफर कर दिया। उन्होंने रामपाल को पानीपत जिंदल अस्पताल में भर्ती करवाया। थाना समालखा में सुनील की शिकायत पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 126(2), 351(3), 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। सीआईए थ्री पुलिस टीम को मामले की जांच सौंपी गई थी। मामले में बाद में धारा 117(1), 109(1) इजाद की गई थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बुधवार को आरोपी अमन, प्रिंस व निखिल को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी अमन व निखिल ने पुलिस को बताया 22 फरवरी की रात वह दोनों गांव में अड्डे पर कार खड़ी कर बैठे थे। तभी गांव निवासी रामपाल व सुनील एक कार में सवार होकर आए और उन्हें उनकी कार हटाने के लिए कहा। उन्होने कार हटाने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच कहासुनी व गाली गलौच हो गई। वह दोनों गाड़ी लेकर गांव में आ गए। कुछ देर बाद वापिस कार से अड्डे की और गए रास्ते से साथी आरोपी प्रिंस को साथ ले लिया। उन तीनों ने अड्डे पर जाते ही रामपाल को लाठी डंडो से चोट मारी और मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने वीरवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायाय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडे व कार बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments