Wednesday, April 29, 2026
Newspaper and Magzine


रास्ता रोककर युवक से मारपीट करने मामले में एक महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 13, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 13 मार्च : थाना बापौली पुलिस ने रसलापुर गांव में युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में एक महिला सहित और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान गांव रसलापुर निवासी विकास व बबीता के रूप में हुई है।

थाना बापौली प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना बापौली में रसलापुर गांव निवासी बागिंद्र पुत्र जोगीराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। 2 अक्तूबर 2025 की देर शाम करीब 7:30 बजे वह काम से छुट्टी कर घर लोट रहा था। गली में कृष्ण, रजनीश विकास, प्रवीन, बंटी, संदीप व इनके घर की महिलाओं व अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपी मारपीट करते हुए उसके घर में घूस गए। आरोपियों मारपीट करने के साथ ही जांन से मारने की धमकी भी दी। थाना बापौली में बागिंद्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 190, 191(2), 126(2), 333, 351(2) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने वीरवार को नामजद आरोपी बबीता व विकास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी कृष्ण व फरार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी कृष्ण को भी माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

Comments