मोबाइल स्नेचिंग करने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
BOL PANIPAT , 01 अक्तूबर। सीआईए वन पुलिस टीम ने रजापुर गांव के नजदीक सड़क पर पैदल जा रहे श्रमिक से मोबाइल फोन छिनने वाले एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान समीर व दमनप्रीत निवासी ददलाना व तीसरे की नाबालिग के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि बुधवार को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध तीन युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर पानीपत से रिफाइनरी रोड स्थित ददलाना मोड़ के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को कर पूछताछ की। पूछताछ में दो ने अपनी पहचान समीर पुत्र नसीम खान व दमनप्रीत पुत्र बलविंद्र निवासी ददलाना और तीसरे ने नाबालिग के रूप में बताई।
पूछताछ करने पर नाबालिग सहित तीनों आरोपियों ने बीती 27 सितंबर की शाम रजापुर गांव के नजदीक सड़क पर पैदल जा रहे एक युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल छिनना स्वीकार किया। मोबाइल छिनने की उक्त वारदात बारे थाना सदर में भोला पुत्र हिरा निवासी अधियारीबारी छतपरपुर मध्यप्रदेश हाल किरायेदार रजापुर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छिना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर बुधवार को नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर जहा से उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेज दिया गया।
आरोपी समीर व दमनप्रीत को वीरवार को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments