Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की बाइक सहित युवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 16 मार्च : एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर- 25 गंदा नाला पुलिया के पास एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी सतनाम के रूप में हुई है। चोरी की बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा था।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी एक टीम रविवार शाम को गश्त के दौरान ट्रक युनियन के नजदीक थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर मित्तल मैगा माल की और से सेक्टर- 25 ट्रक युनियन की तरफ आ रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत सेक्टर- 25 गंदा नाला पुलिया के नजदीक नाकाबंदी शुरू कर दी। मित्तल मैगा मॉल की और से एक युवक बाइक पर आया। पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को नाका पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सतनाम पुत्र इंद्र मोहन निवासी तहसील कैंप के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक बीते मंगलवार को देवी मंदिर के गेट के सामने से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी प्रदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए रविवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments