Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


“अर्न इन डॉलर्स एंड स्पेंड इन रुपीस” विषय पर ‘एक्सपर्ट टॉक’ का आयोजन किया गया। 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज के प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल द्वारा चितकारा यूनिवर्सिटी और मेधा लर्निंग फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष ‘एक्सपर्ट टॉक’ का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का मुख्य विषय “अर्न इन डॉलर्स एंड स्पेंड इन रुपीस” (Earn in Dollars and Spend in Rupees) रहा, जिसमें छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर बनाने के तरीके सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा और अन्य स्टाफ सदस्यों ने चितकारा यूनिवर्सिटी से आए अतिथियों—मिस्टर संजीव साहनी (वाइस प्रेसिडेंट, इंटरनेशनल अफेयर्स), डॉ. सुनील कौशल (डायरेक्टर, स्ट्रैटेजिक इनिशिएटिव्स) और मिस्टर मनीष (मैनेजर)—का स्वागत पौधों के गमले (Pots) भेंट कर किया। मंच संचालन सहायक प्राध्यापिका खुशबू द्वारा किया गया । छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा “आज के वैश्विक युग में अवसर केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं हैं। हमारे छात्रों में वह प्रतिभा है कि वे वैश्विक पटल पर अपनी पहचान बना सकें। इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य आपको उस मानसिकता और कौशल से रूबरू कराना है, जो आपको अंतरराष्ट्रीय करियर के लिए तैयार करे। मुख्य वक्ता संजीव साहनी ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करियर निर्माण और वैश्विक बाजार की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए सफलता के कुछ अनमोल ‘गुरुमंत्र’ साझा किए, जिनमें उन्होंने स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण और आत्मनिर्भरता को उन्नति की पहली सीढ़ी बताया। संजीव साहनी ने नेटवर्किंग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान युग में आपका नेटवर्क ही आपकी असली संपत्ति है। इसके साथ ही उन्होंने जीवन के ‘5H’ का सिद्धांत साझा किया, जिसके अंतर्गत उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव खुश (Happy), ईमानदार (Honest), विनम्र (Humble), सहायक (Helpful) रहने और मानवता (Humanity) को सर्वोपरि रखने की सीख दी।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. अर्पणा ने धन्यवाद प्रस्ताव देते हुए कहा “हम मिस्टर संजीव साहनी और चितकारा यूनिवर्सिटी की पूरी टीम के अत्यंत आभारी हैं जिन्होंने हमारे छात्रों का मार्गदर्शन किया। यह सत्र निश्चित रूप से विद्यार्थियों के करियर की दिशा बदलने वाला साबित होगा। कार्यक्रम से लगभग 200 छात्रों को लाभ मिला । कार्यक्रम में डॉ. निधान सिंह, सहायक प्रो. पवन कुमार, माधवी, प्रीति एवं मेधा से निधि उपस्थित रहे ।

Comments