आर्य कॉलेज में शुरू हुआ स्नातक करने वाले विद्यार्थियों के लिए हेल्प डेस्क
– युवाओं का प्रोफेशनल कोर्सेज की तरफ ज्यादा रुझान – डॉ. गुप्ता
BOL PANIPAT – बुधवार 06 मई 2026, आर्य पीजी कॉलेज में बुधवार से एडमिशन हेल्प डेस्क की शुरुआत हो गई है। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित करने वाले हैं। उम्मीद है की बारहवीं कक्षा का परिणाम विद्यार्थियों के लिए शानदार रहेगा, जिसके बाद विद्यार्थी देश के अलगअलग विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया में लेगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को अपने भविष्य को लेकर यह चिंता रहती है कि वह बाहरवीं के बाद क्या करेंगे, और कैसे ऑनलाइन पंजीकरण होगा। ऐसी कई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सहायता के लिए आर्य कॉलेज के कॉन्फ्रेंश हॉल में एडमिशन हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई है। हेल्प डेस्क सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए खुला रहेगा। जिसमें कॉलेज के प्राध्यापक, जानकारी लेने आने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज में चल रहे अलग-अलग कोर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं, और साथ ही यह भी बता रहे हैं कि किस कोर्स के करने के बाद युवा अपना भविष्य किस क्षेत्र में बना सकते हैं। प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने यह भी बताया कि बुधवार को लगभग 60 विद्यार्थी ऐसे आए जो यह जानना चाह रहे थे कि आर्य कॉलेज में जो प्रोफेशनल कोर्स चल रहे हैं कैसे वो कोर्स हमारे भविष्य के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि अबकी बार विद्यार्थियों का ज्यादा रुझान प्रोफेशनल कोर्सों की तरफ है, लेकिन कुछ विद्यार्थी और अभिभावक पारंपरिक कोर्सों की भी जानकारी ले रहे हैं। प्राचार्य ने यह भी जानकारी दी कि हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय, पंचकुला द्वारा वीरवार 7 मई 2026 से एडमिशन पॉर्टल शुरू कर दिया जाएगा, विद्यार्थी कॉलेज में आकर अपना आवेदन कर सकेगें।

Comments