Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख 30 हजार रूपए की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 मार्च : थाना सदर पुलिस ने रेर कला गांव निवासी एक व्यक्ति से उसके बेटे व भांजे को कनाडा भेजने के नाम पर 4 लाख 30 हजार रूपए की ठगी के मामले में बुधवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के तरावड़ी निवासी बंटी सिंह के रूप में हुई है।

थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बंटी सिंह ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को आरोपी बंटी सिंह को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने गहनता से पूछताछ करने के साथ ही ठगी की नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस को जिला सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में रेर कला गांव निवासी दर्शन लाल पुत्र बहादुर चंद ने अगस्त 2025 में शिकायत देकर बताया था कि करनाल के मुनक गांव निवासी हिरालाल व सूरज उर्फ प्रेम 15 जनवरी 2023 को उनके घर पर आए और बताया वे दोनों तरावड़ी निवासी अपने जानकार बंटी सिंह के साथ मिलकर लोगों को कानूनी तरिके से विदेश भेजने का काम करते है। दोनों ने उसे बताय कनाडा की काफी कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनका कांट्रेक्ट है। और अभी कनाडा की एक कंपनी की तरफ से स्कीम के तहत लोगों को काम पर लगाने की डिमांड आई है। उन्हे 18 लोगों को कनाडा भेजना है।
दोनों ने उसको बेटे विक्की को कनाडा भेजकर काम लगवाने की बात कही। इसके लिए उसे 3 लाख रूपए पहले और 3 लाख रूपए वीजा लगने के बाद देने के लिए कहा। और कनाडा पहुंचकर कंपनी में काम करते हुए 12 लाख रूपए किश्तो में कटवाने की बात कही। उसने दोनो की बातों पर विश्वास कर हां कर दी। दे दोनों विक्की का पासपोर्ट ले गए। उससे 21 जनवरी 2023 को 1 लाख रूपए कैश और इसके दो दिन बंटी सिंह के खाते में 30 हजार रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा कर ले लिए।
पैसे लेने बाद दोनों कहने लगे 17 लोगों के पैसे आ चुके है। वह उसके भांजे सलीम को भी इनके साथ कनाडा भेज देंगे दोनों ने सलीम से मिलवाने के लिए कहा। वह उनको भांजे सलीम के पास ले गया। वहा दोनों ने वही बाते दौहराई और सलीम को कनाडा में होमगार्ड लगवाने की बात कही। सलीम से उसका पासपोर्ट लेकर 3 लाख रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।
उसके पास 28 मार्च 2023 को हिरालाल, सूरज उर्फ प्रेम व बंटी सिंह ने फोन कर कहा सभी के 29 मार्च 2023 को दिल्ली में फिंगर प्रिंट होगा। जहा मिलना वहा की लोकेशन सुबह फोन कर बता दी जाएगी। वही से इनकों गाड़ी में अंबेसी में फिंगर प्रिट के लिए लेकर जाएगे। 29 मार्च को वह इंतजार करते रहे परंतु कोई लेने के लिए नहीं आया। उसी दिन हिरा लाल ने बताया बंटी सिंह को किसी ने किडनैप कर लिया है। उसका कही कुछ पता नहीं चल रहा है। कहन लगे बंटी सिंह की पत्नी ने उन दोनों के खिलाफ शिकायत दे दी। इसके बाद आरोपी बहाने बाजी करने लगे और धमकी देकर कहा पुलिस में शिकायत दी तो वह पासपोर्ट वापिस नहीं देगे। आरोपियों ने जांन से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने साजिश रचकर उसके बेट विक्की व भांजे सलीम को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 4 लाख 30 हजार रूपए की ठगी कर ली। थाना सदर में दर्शन लाल की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments