Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर तोड़फोड़ व रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में और चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 मार्च : थाना पुराना औद्योगिक पुलिस टीम ने गांव खुखराना में घर में घुसकर तोड़फोड़ व रास्ता रोककर मारपीट करने मामले में और तीन आरोपियों को शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कवि गांव निवासी जतिन उर्फ कांटा, जगदीप उर्फ चीक्कू और गांव बलियाना रोहतक हाल थर्मल कालोनी निवासी अक्षय के रूप में हुई है।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने आठ साथी आरोपियों कवि गांव निवासी अमित, साहिल, जगत, गांव भंडारी निवासी विवेक, गांव अदियाना निवासी कृष, कुलदीप नगर निवासी अजीत, गंगाराम कॉलोनी निवासी नहीम व हरि नगर निवासी मोमिन के साथ मिलकर तोड़फोड व मारपीट करने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुसिल ने तीनों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 2 डंडे व गंडासी बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आठ आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त 2 कार, 2 गंडासी व 4 डंडे बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला : 
थाना पुराना औद्योगिक में खुखराना गांव निवासी शुभम पुत्र भीम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि कवि गांव निवासी अमित, साहिल, जतिन उर्फ काटा, अदियाना निवासी कृष और योगेश शर्मा, अजीत उर्फ बबूआ, मोमिन व इनके 10 अन्य साथियों ने मिलकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर उन्हें घर में घुसकर मारने की धमकी दी थी। 26 फरवरी की रात करीब 11:30 बजे वह घर पर परिवार सहित सो रहा था और छोटा भाई सुमित किसी काम से बाहर गया हुआ था। देर रात उक्त सभी आरोपी 2 कार व 4 बाइक पर सवार होकर आए। सभी आरोपी गंडासी, चाकू व बिंडो से लैस थे। आरोपियों ने उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौच की और ललकारा देकर घर से बाहर निकलने की धमकी दी। उन्होंने घर का दरवाजा नहीं खोला, आरापियों ने घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गंडासी से तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद गंडासियों से मेन गेट को तोड़कर अंदर घूसे और बाइक में तोड़ फोड़ कर दी। आरोपियों ने गंडासी से दवाजे पर वार कर खोलने का प्रयास किया। शौर सुनकर पड़ौसी इक्कठा हुए तो सभी आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आरोपियों को कही से सूचना मिली कि उसका भाई सुमित गांव कालखा से घर की तरफ आ रहा है। आरोपियों ने सुताना गांव के पास सुमित की कार को घेर लिया। सुमित के साथ कार में उसका दोस्त सोहेल भी था। आरोपियों ने कार पर गंडासियों से ताबड़तोड़ वार कर सुमित व सोहेल को कार से बाहर निकाला और उन दोनों से साथ मारपीट की। आस पास के लोगों इक्कठा हुए तो दोनों किसी तरह वहा से भागने में कामयाब हुए। आरोपियों ने सुमित का पीछा कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। थाना पुराना औद्योगिक में शुभम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments