Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


रक्तदान शिविर में 128 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : सनौली रोड स्थित मन्दिर श्री भीम गोडा में आज रेडक्रॉस के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर श्री रामनवमी एवं मन्दिर के संरक्षक स्व. वेद कमल की स्मृति में आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में  128 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।  रक्तदान शिविर की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रमोद विज शहरी विधायक, राहुल विज, कमल अरोड़ा पार्षद, हिमांशु बांगा पार्षद ने दीप प्रज्वलित कर दिया। मुख्य अतिथियों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को बैज भी लगाए। मंच संचालन वेद बांगा, सागर रेवड़ी और कैलाश नारंग ने किया। वेद बांगा ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि जिस प्रकार सतयुग में ऋषि दधीचि ने अपनी अस्थियों का दान कर मानवता की रक्षा की थी उसी प्रकार आज के समय में सभी रक्तदाता आधुनिक दधीची का रूप हैं सभी रक्तदाताओं  का कोटि कोटि अभिनन्दन एवं साधुवाद है।

मन्दिर के प्रधान जोगिन्द्र कमल ने रक्तदान शिविर में आए हुए सभी अतिथियों एवं लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर अतिथियों में सनातन धर्म संगठन के प्रधान कृष्ण रेवड़ी, रमेश रेवड़ी, सीए सुरेश नन्दवानी, कृष्ण चावला, मदद बैंक से विक्की बतरा, कृष्ण वधवा, पंकज आहुजा,  रिक्की शर्मा, दीपक कालड़ा, देवेन्द्र रेवड़ी, बलराज मेंहदीरत्ता पधारे। इस अवसर पर ओमप्रकाश रेवड़ी, चूनी लाल चुघ, सोहन लाल रेवड़ी, चरणदास सेठी, ईश जुनेजा, चूनी लाल लखीना, मिन्टू चुघ, मुरारी चुघ, प्रेम चुघ, चिमन सेठी, बाल किशन रेवड़ी, जीत लाल जुनेजा, संजय रामदेव, जितेन्द्र जुनेजा, पवन जुनेजा, विजय चौधरी, गुरमीत मक्कड़, दीपक नारंग आदि उपस्थित थे।

Comments