Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा महिला कबड्डी टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है : कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 मार्च·-5वें फेडरेशन कप सतना मध्य प्रदेश में 19 से 22 मार्च तक आयोजित प्रतियोगिता में हरियाणा महिला कबड्डी टीम द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक (Silver Medal) जीतना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर
प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री एवं एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने टीम की सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। फाइनल मैच में रेलवे के टीम 34-24 से हार कर संतोष करना पड़ा। लेकिन पुरी प्रतियोगिता में हरियाणा टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। सेमीफाइनल में हरियाणा टीम ने हिमाचल प्रदेश की मज़बूत टीम को शिकस्त दी।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और उत्कृष्ट टीम भावना ने हरियाणा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा किया है। यह सफलता न केवल खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, बल्कि उनके मार्गदर्शकों और पदाधिकारियों के सतत सहयोग एवं दिशा-निर्देशन का भी प्रतिफल है। इस उपलब्धि पर एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन हरियाणा के चेयरमैन कुलदीप दलाल , महासचिव नसीब जांघू तथा एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का परिणाम है। पंवार ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा की यह टीम भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेगी।

Comments