Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


प्रतिवेदन लेखन  कार्यशाला का शुभारंभ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर पानीपत में अंग्रेजी विभाग की टैगोर समिति द्वारा प्रतिवेदन लेखन कार्यशाला का शुभारंभ  प्राचार्य  डॉ सतवीर सिंह के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन से हुआ I प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह , टैगोर समिति की संयोजिका डॉ. नीलम ,विभाग के सभी सदस्यों व मंच संचालिका , टैगोर समिति की सदस्य बी. ए. इंग्लिश ऑनर्स द्वितीय की छात्रा मानसी ने दीप प्रज्वलित किया | कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सटीक निर्णय लेने में सहायता, जटिल जानकारी का सरलीकरण, कार्य में पारदर्शिता, भविष्य के संदर्भ के लिए दस्तावेज़ीकरण, और पेशेवर संचार को प्रभावी बनाना शामिल है। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। इस कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर  उत्साहपूर्वक भाग लिया।  महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.  सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला शोध और व्यावसायिक संदर्भों में रिपोर्ट लिखने के कौशल को निखारती है, जो करियर में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण है और उन्होंने यह भी बताया कि आज के तकनीकी युग में इस तरह की कार्यशाला का आयोजन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन की क्षमताओं का विकास करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की कार्यशाला में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं।  अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को सृजनशील बनाती हैं। इसी संदर्भ में विभागाध्यक्षा  ने विद्यार्थियों को बताया कि प्रतिवेदन लेखन किसी विषय पर विस्तृत रूप से लिखने की औपचारिक शैली है। उन्होंने प्रतिवेदन लेखन के विभिन्न उद्देश्य और उसके विभिन्न प्रकार के बारे में अवगत कराया उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बताया कि प्रतिवेदन लेखन का शीर्षक स्पष्ट और संक्षिप्त होना चाहिए, इसका प्रारूप हमेशा औपचारिक होता है उन्होंने विद्यार्थियों को इस कार्यशाला में भाग लेने और सीखने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन में विभिन्न विद्यार्थियों ने अपनी कविताओं और भाषण के द्वारा श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया । अंत में अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका दीप्ति शर्मा ने  प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह का, विभागाध्यक्षा डॉ. नीलम और विभाग के सभी प्राध्यापकों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ राजेश कुमार और हिंदी विभाग के सहायक प्रो. डॉ. जोगेश और अंग्रेजी विभाग के सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Comments