Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


वैल्यू एजुकेशन विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 3, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल द्वारा दिनांक 03 अप्रैल 2026 को आई. बी. कॉलेज, पानीपत के ऑडिटोरियम में वैल्यू एजुकेशन विषय पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम (CBP) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जीवन कौशल के महत्व को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा, उप-प्रधानाचार्या मीना तनेजा, वेन्यू डायरेक्टर  गोबिंद कालरा, तथा दोनों संसाधन व्यक्ति (Resource Person)  सुनीता अहलावत और अमित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उन्हें पौधा तथा शॉल देकर सम्मानित किया।

प्रथम संसाधन व्यक्ति के रूप में सुनीता अहलावत (M.A, B.Ed, B.A. (Hons.)) ने अपने 35 वर्षों के शिक्षण अनुभव एवं 17 वर्षों के प्रधानाचार्य के रूप में अपने अनुभव साझा किए। अंग्रेजी साहित्य में उनकी गहरी समझ के साथ उन्होंने मूल्य शिक्षा के महत्व को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया और बताया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों के चरित्र एवं नैतिक विकास में निहित है।

द्वितीय संसाधन व्यक्ति के रूप में अमित, जो कि सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बहु अकबरपुर में PGT केमिस्ट्री के पद पर कार्यरत हैं तथा 8 वर्षों का शिक्षण अनुभव रखते हैं, ने विद्यार्थियों के समग्र विकास में वैल्यू एजुकेशन की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का समावेश अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बन सकें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा विभिन्न गतिविधियों एवं विचार-विमर्श के माध्यम से विषय की गहन समझ प्राप्त की।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मूल्य शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल शैक्षणिक ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिकता, अनुशासन और मानवीय संवेदनाओं का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे कक्षा शिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर भी विशेष ध्यान दें।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।

Comments


Leave a Reply