Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


कुछ नशा तिरंगे की शान का है.कुछ नशा मातृभूमि की शान का है.हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा.नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 15, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ (अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा) समारोह का आयोजन किया गया। इस अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आई.बी. शिक्षा संस्थान के पदाधिकारी बलराम नंदवानी, युधिष्ठिर मिगलानी , एल. एन. मिगलानी , अशोक मिगलानी उपस्थित रहे।

विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया  तथा बच्चों ने रोली तथा चंदन के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आए हुए अतिथियों ने ध्वजारोहण किया  और राष्ट्रीय गान गाया तथा सभी सदनों के विद्यार्थियों ने    तिरंगे को सलामी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ हैड ब्याय (चिंतन) तथा हैड गर्ल (प्रतिभा) ने आजादी के महत्व को अपने भाषण द्वारा साझा किया। देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य, सामूहिक गीत, कविता तथा लघु नाटिका में स्वतंत्रता दिवस के महत्व को दिखाकर सभी दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावना जो जगा दिया पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट तथा वंदेमातरम् के जयघोष से गूँज उठा।

प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने बच्चों को स्वतंत्रता के महत्व समझाते हुए कहा कि देश को स्वतंत्र करवाने हेतु हजारों लाखों की संख्या में सेनानी शहीद हुए तब जाकर हमें आजादी प्राप्त हुई। उन्होंने बच्चों को देश के प्रति ईमानदार कर्तव्यनिष्ठ सजग, सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ध्वजारोहण के महत्व को समझाते हुए कहा कि हमें उन महापुरुषों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिन्होंने हमें खुले में सांस लेने की हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए।

प्रबंधक कमेटी के सदस्यों तथा प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने सभी शिक्षकों , कर्मचारियों तथा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन कुमारी शिल्पी तथा छात्रा निशिका ने किया।  कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

Comments