अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 29 मार्च : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बापौली में सनौली रोड पर अनाज मंडी के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बापौली निवासी अलीशान उर्फ बल्लू के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम शनिवार को गश्त के दौरान बापौली में सनौली पर स्थित अनाज मंडी के पास थी। टीम को तभी एक संदिग्ध किस्म का युवक बापौली की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर एकदम से वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान आलीशान उर्फ बल्लू पुत्र अयूब निवासी बापौली के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की लोवर की जेब से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। देसी पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।
प्रभारी इंस्पेटर वियज ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है । उसने उक्त अवैध देसी पिस्तौल करीब 3 महीने पहले गांव में गुड़ की रेहड़ी वाले एक अज्ञात युवक से 5 हजार रूपए में खरीदा था। बाद में वह दोस्तों में रौब जमाने के लिए अवैध देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पुलिस ने आरोपी अलीशान के खिलाफ थाना बापौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments