हत्या के मामले में नाबालिग आरोपी गिरफ्तार. जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा.
BOL PANIPAT , 03 मार्च : होली के दिन किशनपुरा में कॉलोनी निवासी अरूण की चाकू व ईट से वार कर हत्या करने के मामले में सीआईए वन पुलिस टीम ने ओर एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग आरोपी को वीरवार को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसे बाल सुधार गृह मधुबन भेज दिया गया।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में अब तक नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है। उनकी टीम ने बीते बुधवार शाम को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी निवासी धीवर पटना बिहार हाल किशनपुरा को चौटाला रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने मामले में फरार चल रहे आरोपी चिंटू, एक नाबालिग और तीन अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर अरूण की हत्या करना स्वीकारा था। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ था फरार आरोपी चिंटू की गत जनवरी माह में अरूण के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोपी सन्नी को वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह है मामला :
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 की किशनपुरा चौकी में किशनपुरा निवासी अशोक पुत्र शामलाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका बेटा अरूण 4 मार्च की शाम करीब 6:10 बजे अपने दोस्त पिंडी के साथ शमशान रोड की तरफ जा रहा था। गुप्ता फैक्टरी के पास पहुंचे तो चिंटू, अजय और मिंटू ने अपने 10-12 अन्य साथियों के साथ मिलकर रास्ता रोककर अरूण पर हमला कर दिया। आरोपियों ने तेजधार हथियारों से अरूण पर वार किए। अरूण को काफी चोटे आई और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। राहगीर अरूण को उठाकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। उन्होंने अरूण को पानीपत में ही एक नीजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अशोक की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 126, 115 के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। अरूण की 11 मार्च को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में बीएनएस की धारा 118(1), 103(1) इजाद कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी थी।

Comments