Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की एक्टीवा सहित आरोपी गिरफ्तार. एक्टिवा को आरोपी यूपी में बेचने के लिए जा रहा था

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 9, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 अगस्त 2022, सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने चोरी की एक्टिवा सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल पुत्र सफीक निवासी हनुमान कालोनी पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया उनकी एक टीम सोमवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर बलजीत नगर नाका के पास मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि संद्विगध किस्म का एक युवक सफेद रंग की एक्टिवा पर सवार होकर संजय चौक की और से सनौली रोड होते हुए यूपी की तरफ जाएगा। युवक के पास उक्त एक्टिवा चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन चालकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद संजय चौक की ओर से एक युवक एक्टिवा पर सवार होकर आया। पुलिस टीम ने युवक को नाके पर रोककर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान साहिल पुत्र सफीक निवासी हनुमान कालोनी पानीपत के रूप में बताई। एक्टिवा के कागजात मांगने पर आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त एक्टिवा सुबह के समय हनुमान कालोनी में एक घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकार किया है। एक्टिवा चोरी की वारदात बारे थाना किला में हनुमान कालोनी निवासी शबनम पत्नी खलील की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफ्तार आरोपी साहिल से पूछताछ में खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने 8 अगस्त की सुबह हनुमान कालोनी से एक्टिवा चोरी कर ली। आरोपी एक्टिवा चोरी कर उसे यूपी में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस टीम ने बलजीत नगर नाका पर आरोपी को चोरी की एक्टिवा सहित गिरफ्तार कर लिया।
गिरफतार आरोपी साहिल के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments