Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


एस. डी. (पीजी) कॉलेज पानीपत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मार किया ओवरआल ट्राफी पर कब्ज़ा   

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 6, 2026 Tags: , , , ,

क्विज हमारी समझ को व्यापक और ज्ञान को समृद्ध करती है: डॉ अनुपम अरोड़ा 

BOL PANIPAT , 06 अप्रैल: एस. डी. (पीजी) कॉलेज पानीपत के छात्र छात्राओं ने दयाल सिंह कॉलेज करनाल में आयोजित 32वे दीवान आनंद कुमार मेमोरियल राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बाजी मार ओवरआल ट्राफी पर कब्ज़ा कर लिया । पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अन्नू-बीए तृतीय वर्ष ने और क्विज प्रतियोगिता में अंकित और राहुल-बीए तृतीय वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरआल ट्राफी हासिल की । विजेता विद्यार्थियों का कॉलेज प्रांगण में पहुँचने पर अनूप कुमार प्रधान श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत, दिनेश गोयल कॉलेज प्रधान, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, प्रो ऋतू और विज्ञान संकाय के अन्य प्राध्यापकों ने स्वागत किया और उन पर गर्व का अनुभव किया । क्विज और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के विषय पर्यावरण, वन्य प्राणियों की सुरक्षा, कचरा प्रबंधन, जल संकट आदि रहे । 

अनूप कुमार ने कहा कि क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है । क्विज़ छात्रों के मूल्यांकन के लिए भी एक सटीक माध्यम है । इसमें थोड़े एवं ज्ञानवर्धक सवाल होते हैं और एक परीक्षा की तुलना में इसे पूरा करने के लिए समय की भी कम आवश्यकता होती है । 

दिनेश गोयल प्रधान ने कहा कि विज्ञान मानव जीवन का आधार बन चुका है । बिजली, परिवहन, चिकित्सा, संचार, कम्प्यूटर और अंतरिक्ष अनुसंधान, यह सब विज्ञान की ही देन है । विज्ञान केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा है । इसलिए विज्ञान का अध्ययन करना और उसे जीवन में लागू करना बेहद आवश्यक है । राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य केवल प्रश्न पूछना और उत्तर देना नहीं था, बल्कि इसने विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किकता और खोज की भावना को भी जागृत किया ।

डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं के ज्ञान में वृद्धि होती है और उनमे आत्मविश्वास के भाव का संचार होता है । प्रतियोगिता के दौरान जब छात्र-छात्राएँ अलग-अलग विषयों जैसे भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और आधुनिक प्रौद्योगिकी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देते हैं, तो न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि वे यह भी समझ पाते हैं कि विज्ञान वास्तव में कितना रोचक और उपयोगी है । हमें हमेशा प्रश्न पूछने चाहिए, उत्तर ढूँढने चाहिए और नए विचारों को अपनाना चाहिए । यही वैज्ञानिक दृष्टिकोण है और यही सच्ची शिक्षा है । क्विज में भाग लेने से हमारी खुद की समझ भी व्यापक बनती है । उन्होनें कहा कि क्विज़ एक प्रकार की दिमागी कसरत है जिसमें प्रतिभागी सवालों के सही उत्तर देने का प्रयास करते हुए अपने बौद्धिक विकास को सक्रीय करते है । क्विज़ एक प्रकार का संक्षिप्त मूल्यांकन भी हैं जिसका प्रयोग शिक्षा या इसी प्रकार के अन्य क्षेत्रों में ज्ञान, योग्यता और कौशल में वृद्धि को मापने के लिए किया जाता है ।

Comments