अधिवक्ता निखिल चुघ ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह को भेंट की कानूनी जागरूकता पर आधारित पुस्तक
BOL PANIPAT , 6 अप्रैल: अधिवक्ता निखिल चुघ ने अपनी हाल ही में प्रकाशित कानूनी जागरूकता पर आधारित पुस्तक “प्रत्येक नागरिक को जानने चाहिए कानूनी अधिकार: एफआईआर, जमानत और पुलिस प्रक्रिया (बीएनएसएस 2023)” अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पानीपत संदीप सिंह को भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के बीच कानूनी जागरूकता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। न्यायाधीश संदीप सिंह ने निखिल चुघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि इस प्रकार की पहल समाज में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
निखिल चुघ ने बताया कि उनकी पुस्तक का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और कानून के बीच की दूरी को कम करना है। उन्होंने कहा कि कानूनी जानकारी केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे सरल और सहज भाषा में प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका सही उपयोग कर सकें।
इस दौरान न्यायाधीश संदीप सिंह ने सुझाव दिया कि ऐसी उपयोगी पुस्तकों को स्कूलों और कॉलेजों के स्तर पर भी शामिल किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थी प्रारंभिक स्तर से ही अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बन सकें।

Comments