Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर दंपति से मारपीट करने का पांचवा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 8, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 08 अप्रैल : हथवाला चौकी पुलिस ने राक्सेडा गांव में घर में घुसकर दंपति से मारपीट करने के पांचवे आरोपी को मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राक्सेडा निवासी गोविंद के रूप में हुई है।

हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपी राक्सेडा निवासी पवन, सुरेश उर्फ जोनी, अनिल उर्फ लीलू व रोहित के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी गोविंद के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 4 डंडे बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला :
थाना समालखा की हथवाला चौकी में राक्सेडा निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 2 अप्रैल की रात वह परिवार सहित घर में सो रहा था। रात करीब 10:45 बजे गांव निवासी पवन, गोविंद, मोनू, मनोज ने दो तीन अन्य लड़कों के साथ घर में घुसकर उस पर लाठी डंडो से हमला शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पत्नी व बेटी उठ गई और बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो आस पड़ौस के लोगों को आते देख सभी आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। मारपीट में उसकी पत्नी का कान का कुंडल भी गुम हो गया। थाना समालखा में बिजेंद्र की शिकायत पर बीएनएस की धारा 190, 191(3), 115(2), 333, 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply