लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कल
–हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लेंगे भाग
BOL PANIPAT , 10 अप्रैल. लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन कल एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में होगा जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे । लघु उद्योग भारती हरियाणा प्रांत के अध्यक्ष सुभादेश मित्तल, महासचिव मनोज रोंगटा, कोषाध्यक्ष रमन सलूजा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरुण बजाज समेत भिन्न-भिन्न जिलों के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल होंने । यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लघु उद्योग भारती जिला पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता ने दी । उन्होनें यह भी बताया कि लघु उद्योग भारती के सौजन्य से आल इंडिया नेशनल टेक्सटाइल कांफ्रेंस का आयोजन अगस्त माह में दिल्ली में किया जाएगा ।
सुभादेश मित्तल अध्यक्ष ने अपने सन्देश में कहा कि लघु उद्योग भारती के माध्यम से लघु एवं सूक्ष्म उद्योग के समक्ष आ रही कठिनाइयों एवं चुनौतियों को भली भाँती समझ कर उनका पूर्ण और अर्थपूर्ण समाधान करना ही ऐसी बैठकों का उद्देश्य है । लघु उद्योग भारती 1994 में स्थापित भारत का सबसे बड़ा गैर-सरकारी अखिल भारतीय संगठन है, जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित है ।
590 से अधिक जिलों में 61000 सदस्यों के साथ, यह स्वैच्छिक नेटवर्क आत्मनिर्भरता, भारतीय मूल्यों और राष्ट्र प्रथम निति के माध्यम से औद्योगिक विकास के लिए कार्य करता है ।
कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती जिला पानीपत ने कहा कि पानीपत में हो रही कार्यकारिणी की यह बैठक जिला पानीपत में नव उर्जा का संचार करेगी ऐसा उन्हें पूर्ण विशवास है । पानीपत जिले के लिए यह एक विशेष और बड़ा अवसर है । लघु उद्योग भारती के मुख्य उद्देश्यों और गतिविधियों के बारे में बोलते हुए उन्होनें कहा कि लघु उद्योग भारती छोटे उद्यमों को संगठित करके उनकी कठिनाइयों का समाधान करता है और सरकारी नीतियों में उनका प्रतिनिधित्व करता है । यह संगठन इंडस्ट्रियल फिर जैसे मंचों का आयोजन करता है जो एमएसएमई को व्यापार विस्तार का अवसर प्रदान करते है । यह देश भर के राज्यों में अपनी शाखाओं के माध्यम से उद्यमियों को सहायता प्रदान करता है । सरकार के समक्ष एमएसएमई के मुद्दों को उठाना और उद्योगों के बीच सयोग और सम्बन्ध बनाना भी इसका कार्य है । सरकारी योजनाओं ऋण जैसे मुद्रा योजना और तकनिकी जानकारी प्रदान करना भी इसके उद्देश्य है । यह संगठन देश भर में लघु उद्योगों को सशक्त बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन के लिए एक मंच प्रदान करता है ।

Comments