मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.
BOL PANIPAT : जी.टी.रोड स्थित स्थानीय आई.बी.(पी.जी) महाविद्यालय में एन.एस.एस, एन.सी.सी, यूथ रेड क्रॉस और खेल विभाग की तरफ से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। प्रिंसिपल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली आई बी कॉलेज से निकलती हुई, हनुमान मार्केट, कचहरी बाजार, रविदास रोड, मोहल्ला गुजरी वाला, राम मंदिर सनौली रोड और सेठी चौक से होती हुई वापस आई बी कॉलेज पहुंची। एन.एस.एस के स्वयंसेवकों ने बाजार में लोगों से संवाद करते हुए उन्हें सोच-समझकर वोट डालने की अहमियत बताई। इस रैली में सभी विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न नारे “वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है”, “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करो मतदान” लगाए गए।
कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि हमें किसी भी दबाव या लालच में न आकर अपने मत का सही प्रयोग करना चाहिए। यूथ रेड क्रॉस अधिकारी डॉ जोगेश ने कहा कि हम बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग प्रजातंत्र को सशक्त बनाने हेतु करते रहेंगे। स्पोर्ट्स अधिकारी लेफ्टिनेंट राजेश कुमार ने कहा कि मतदान करने से ही हमारे देश का भविष्य बनेगा और सशक्त प्रजातंत्र बनेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रो खुशबू, डॉ नरवीर, प्रो संगीता, डॉ. नीतू और लैब अटेंडेंट यामिन ने अहम भूमिका निभाई।

Comments