Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. कॉलेज, पानीपत में साहित्यिक सप्ताह के अंतर्गत कविता पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 11, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज, पानीपत के अंग्रेजी विभाग की टैगोर सोसायटी द्वारा आयोजित साहित्यिक सप्ताह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। साहित्यिक सप्ताह की थीम Inspiring Echoes of Feminism” (नारीवाद की प्रतिध्वनि) रखी गई है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में लैंगिक समानता, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक संवेदनशीलता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना है। इस थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को नारी के विविध रूपों, संघर्षों और उपलब्धियों पर चिंतन एवं अभिव्यक्ति का सशक्त मंच प्रदान किया जा रहा है। इस सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। साहित्यिक सप्ताह के छठे दिन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर, विशेष रूप से नारीवाद और समकालीन सामाजिक मुद्दों पर आधारित कविताओं का सुंदर एवं भावपूर्ण पाठ किया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण साहित्यिक रस से भर गया। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने कहा कि साहित्य केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त साधन है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसे मंच उनकी रचनात्मकता को नई दिशा देते हैं और उन्हें समाज में अपनी सशक्त पहचान बनाने के लिए तैयार करते हैं। अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीलम ने भी अपने प्रभावशाली विचार व्यक्त करते हुए कहा कि साहित्यिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों की सोच को व्यापक बनाती हैं और उनमें संवेदनशीलता तथा अभिव्यक्ति की गहराई विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि कविता पाठ जैसे आयोजन विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि साहित्य मानव मन की संवेदनाओं का दर्पण है, और इस प्रकार के मंच विद्यार्थियों को अपने विचारों को निर्भीकता के साथ प्रस्तुत करने की प्रेरणा देते हैं। डॉ. नीलम ने यह भी कहा कि विभाग सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उन्हें हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। इस प्रतियोगिता की निर्णायक के रूप में डॉक्टर जोगेश ,श्रीमती रेखा शर्मा उपस्थित रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का निष्पक्ष एवं सूक्ष्म मूल्यांकन किया। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. रेशु द्वारा किया गया, जिनके कुशल संयोजन से यह प्रतियोगिता सुचारू रूप से संपन्न हुई। टैगोर सोसायटी की छात्रा ऋतिका शर्मा ने कार्यक्रम का मंच संचालन (एंकरिंग) अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया, जिसने पूरे आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की गई। साहित्यिक सप्ताह विद्यार्थियों में साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने, नारीवाद जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाने और उनकी प्रतिभा को निखारने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग से सहायक प्राध्यापिका डॉ. निधि, डॉ. नेहा पुनिया, राहुल, एकता व रोशनी उपस्थित रही |

Comments