ग्रीन मिशन पानीपत की बैठक आयोजित की गई.
BOL PANIPAT : 15 अप्रैल–महापौर कोमल सैनी व निगम आयुक्त डॉ पंकज की उपस्थिति में बुधवार को ग्रीन मिशन पानीपत की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संदीप जिंदल, अमित नारंग, तुषार चावला, अमित गुप्ता, अनिल मित्तल, हेमा रमन, पवन अरोड़ा, राहुल सिंह, वेद प्रकाश, गोपाल कलावत तथा नवीन ने भाग लिया।
बैठक में शहर की विभिन्न जगहों पर वृहद स्तर पर पेड़-पौधे लगाने तथा उनके रखरखाव, विशेष रूप से नियमित पानी देने संबंधी विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने पेड़ लगाने के कार्यक्रम को तेजी से लागू करने पर बल दिया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए। यह पहल शहर को हरा-भरा बनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Comments