Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


होटल प्रबंधन में करियर बनाए, रोजगार की अपार संभावना

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 16, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 16 अप्रैल। इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्राचार्य डॉ. आलोक असवाल ने वीरवार को इन्स्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), रामलाल चौक, पानीपत में होटल मैनेजमेंट उम्मीदवारों के लिए नए शैक्षणिक सत्र के प्रवेश प्रक्रिया के अवसर को सांझा करने के लिए एक प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए बताया कि होटल प्रबंधन में युवा अपना करियर बना सकते है। इंडस्ट्रियल एरिया पानीपत स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, पानीपत में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स के लिए 12वी के बाद दाखिला ले सकते है। यह संस्थान न केवल अकादमिक उत्कृष्टता के लिए बल्कि छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए भी जाना जाता है, ताकि वे अपने करियर में सफलता प्राप्त कर सकें। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को होटल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के सभी पहलुओं में विशेषज्ञ बनाना है।

होटल और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए एक सुनहरा अवसर

संस्थान के प्राचार्य डॉ. आलोक असवाल ने संस्थान के बारे में अवगत करवाते हुए बताया की इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थीयो को अब जेएनयू से मान्यता प्राप्त डिग्री दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह संस्थान लगभग 50 वर्ष पुराना है जो की पूरे हरियाणा का पहला संस्थान है। इस संस्थान में छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ते है। संस्थान में छात्र-छात्राओ के लिए हॉस्टल की सुविधा भी है। साथ ही उन्होने बताया की यहाँ से बहुत सारे विद्यार्थी डिग्री ओर डिप्लोमा उतिर्ण करके विदेशो में कार्यरत है और जो इस समय यहाँ पढ़ाई कर रहे है उनके पास पाँच सितारा होटल जैसे होटल ओबेरॉय, हयात, मैरियेट, ताज, आई टी सी इत्यादि में नौकरियों के अवसर है साथ ही उन्होने बताया की विद्यार्थीयो के पास एयरलाइन्स, क्रूज और हॉस्पिटल में भी नौकरी के अवसर है।

उन्होंने बताया कि दाखिले के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 प्रणाली में, किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य/व्यावसायिक) के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। 12वीं स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य विषय में से एक होना चाहिए और इस विषय में उत्तीर्ण होना चाहिए। आयु सीमा निर्धारित नहीं – एड्मिशन लेने के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है। किसी भी आयु वाला आवेदक प्रवेश ले सकता।

कोर्सो के बारे में जानकारी
तीन वर्षीय बी.एस.सी. होस्पीटैलिटी एंड होटल एड्मिनिसट्रेशन-

तीन वर्षीय बी.एस.सी. होस्पीटैलिटी एंड होटल एड्मिनिसट्रेशन कुल 120 सीटें उपलब्ध। इस कोर्स में छात्रों को होटल उद्योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में गहन जानकारी और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उन्हें वैश्विक स्तर पर होटल और हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सफल करियर बनाने का अवसर मिलता है।

एक वर्ष 6 महीने के डिप्लोमा कोर्स

डिप्लोमा फूड और बेवरेज सर्विस – 40 सीटे
डिप्लोमा फूड प्रोडक्शन 40 सीटे
इन डिप्लोमा कोर्सों में छात्रों को होटल और रेस्टोरेंट में खाद्य और पेय सेवा के महत्व और फूड प्रोडक्शन के व्यावसायिक पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि संस्थान में सम्पर्क करने के लिए इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नजदीक राम लाल चौक, इंडस्ट्रियल एरिया, पानीपत व फोन नंबर: 01802650222, 2658222 अथवा ईमेल आईएचएमसीपानीपतऐटदारेटजीमेलडॉटकॉम, वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटआईएचएमपानीपतडॉटकॉम पर सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हर साल विद्यार्थियो के लिए अच्छी प्लेसमेंट का आयोजन करवाया जाता है जिसमे विद्यार्थी को काम करने के लिए केवल एक नही बल्कि दो से तीन अवसर प्राप्त होते है। वो अपनी इच्छा अनुसार कहीं भी काम कर सकते है। युवा अपना भविष्य बनाने के लिए होटल प्रबंधन के कोर्स करे तो अधिक से अधिक लाभ होगा। 

Comments


Leave a Reply