युवक को चोट मारने के तीन आरोपी गिरफ्तार. वारदात में प्रयुक्त 3 डंडे व स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद.
BOL PANIPAT, 17 अप्रैल : थाना इसराना पुलिस ने लाखू बुआना गांव में अड्डे पर युवक का रास्ता रोककर चोट मारने के तीन आरोपियों को वीरवार को शाहपुर अड्डे से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान लाखू बुआना निवासी दीपक व मंजीत और गोरड़ निवासी रोहित के रूप में हुई है।
थाना इसराना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि थाना इसराना में बुआना लाखू गांव निवासी सुमित पुत्र महाबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था की 27 मार्च की देर रात करीब 11:30 बजे वह अपने दोस्त विजय के साथ गांव में अड्डे पर था। तभी उनके आगे एक स्कॉर्पियों गाड़ी आकर रूकी। स्कॉर्पियों से गांव निवासी मंजीत, दीपक और गोरड़ निवासी रोहित उतरे, और उन दोनों पर लाठी, डंडे व तेजधार हथियार से हमला कर दिया। चोट मारकर आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह दोनों घर की तरफ जाने लगे तभी आरोपियों ने दौबारा से हमला कर दिया और काफी चोटे मारी। थाना इसराना में सुमित की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयासरत थी। टीम ने वीरवार को मिली गुप्त सूचना पर तीनों आरोपियों को शाहपुर अड्डे से गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी मंजीत ने बताया उसकी कुछ दिन पहले सुमित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। रंजिश में उसने साथी आरोपियों के साथ मिलकर मारपीट की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे व स्कॉर्पियों गाड़ी बरामद कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments